फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये में शादी: 14 साल का साथ, तीन बच्चे...फिर पति ने कर दिया कुछ ऐसा, जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद

Sat, 14 Nov 2026 01:25 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने 2013 में 50 रुपये के स्टांप पर विवाह का अनुबंध कर उसके साथ संबंध बनाए और दोनों के तीन बच्चे हुए।
 
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में महिला और तीन बच्चों को छोड़कर लद्दाख भागे युवक के खिलाफ विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) विकास गोयल ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के आदेश पर जगदीशपुरा थानेदार को युवक और उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पहचान शमसाबाद के ग्राम ऊंचा निवासी रवि सक्सेना से हुई थी। आरोप है कि 20 नवंबर 2013 को रवि उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। शादी की मान्यता से बचने के लिए उसने 50 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी से विवाह का अनुबंध तैयार कराया। बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। इस रिश्ते से दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि रवि के अलावा उसके पिता कमल, मां चंदा, जेठानी भूरी और ननद पिंकी ने उसे जातिसूचक अपशब्द कहे। इसके बाद रवि उन्हें छोड़कर लद्दाख भाग गया। परिजन ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इससे वह बच्चों के साथ दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने सुनवाई के बाद संबंधित थाने को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें