आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक होली के त्योहार पर थाना मलपुरा पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ककुआ के गांव भोगलपुरा में कुछ लोग खुले में जुए की महफिल सजाएं हार जीत की बाजी लगा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद थाना मलपुरा के पुलिस चौकी ककुआ प्रभारी अमित कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भीमा सहित कई लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 1500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस ने 30 वर्षीय जीतेंद्र निवासी भोगलपुरा ककुआ, 28 वर्षीय फौरन सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी पेंती खेड़ा, फौरन सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी भोगलपुरा ककुआ को मौके से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।