फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिकुपोषित रागिनी व साधना को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी बदे की दो बच्ची रागिनी और साधना अतिकुपोषण की शिकार पाई गईं। दोनों बच्चियां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। बच्चों की गंभीर हालत की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने संज्ञान लेते हुए उपचार की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम के डॉ. पवन कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह यादव एवं डॉ. राखी शर्मा ने दोनों बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उनकी स्थिति चिंताजनक पाए जाने पर टीम ने लगातार प्रयास कर परिजनों को उपचार के लिए प्रेरित किया और मंगलवार को दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में रागिनी और साधना का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उचित पोषण, नियमितदेखभाल और समय पर चिकित्सा मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें