बाह। मोहर्रम की सांतवी पर मंगलवार को बाह में अलम का जुलूस अकीदतमंदों द्वारा निकला गया। शांति और अनुशासन के साथ निकाले गए जुलूस में मातमी धुन, नारे और ढोल की थाप के बीच शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन को याद कर गम मनाया गया। शाम 4 बजे जुलाहपुरी से मोहर्रम की सातवीं पर अलम का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में ढोल नगाड़े पर मातमी धुन बजी। मोहल्ला सराय व सुनरट्टी में पहुंचकर दोनों मोहल्लों के अलम के साथ गश्त किया। शाम सात बजे जुलाहपुरी में संपन्न हुए अलम के जुलूस में या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंजीं। ताजिया कमेटी जुलाहपुरी के अध्यक्ष पप्पू अंसारी, इशरार मंसूरी, आरिफ अंसारी, दानिश, सिराजुद्दीन अंसारी, वासिफ हुसैन, इलियाश, साहिद, उजर पठान, आदिल वेग मिर्जा आदि रहे।