फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव के राष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, दो घंटे तक आम पर्यटकों की 'नो एंट्री'

Tue, 18 Dec 2018 02:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह आज (मंगलवार को) ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। वह चार घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगे। ताजमहल देखने के बाद वह होटल अमर विलास में लंच करेंगे। वो ताजमहल से अधिक समय होटल अमर विलास में गुजारेंगे। 
विज्ञापन


इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव अनूप चंद पांडे और डीजीपी ओपी सिंह एयरपोर्ट पर मालदीव के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। वहीं इस दौरान दो घंटे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। 

मालदीव के राष्ट्रपति के विजिट के मद्देनजर ताजमहल में मंगलवार को पर्यटकों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् बसंत कुमार के मुताबिक, ताज की टिकट खिड़कियों को सुबह 10 बजे बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह पूर्वाह्न लगभग 10.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे। स्वागत-सत्कार के बाद यहां से उनका काफिला सीधे होटल अमल विलास पहुंचेगा। 

दोपहर 12.10 बजे वह ताजमहल पहुंचेंगे। 50 मिनट के भ्रमण के बाद दोपहर 1.10 बजे वह फिर होटल अमर विलास जाएंगे। यहां राज्य सरकार की ओर से उनको भोज दिया जाएगा। होटल में वह लगभग 95 मिनट करेंगे। 

अपराह्न 2.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 3.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें