फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान दोस्त बनाना बन सकता है मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोशल साइट्स और फोन पर अंजान दोस्त बनाना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। आप धोखाधड़ी या अन्य किसी साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं। इस से बचाव को लेकर बुधवार को विशेषज्ञ ने एक कोचिंग सेंटर पर जागरुकता शिविर के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर में टीम के एक्सपर्ट जाकर युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बता रहे हैं। बुधवार को इसी क्रम में एक कोचिंग सेंटर पर साइबर एक्सपर्ट सरयू कुमार, महिपाल भदौरिया, विजय सिंह ने अहम जानकारियां दीं। बताया कि अनजाने फोन कॉल के बहकावे में आकर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त भी सावधान रहें।
यदि किसी लॉटरी आदि को लेकर कोई संपर्क करें तो लालच में न आएं। अपने खाता संबंधी कोई भी जानकारी न दें। बैंक कभी भी आपकी व्यक्तिगत सूूचनाएं नहीं मांगता। ऑनलाइन भुगतान एप, क्रेडिट/डेबिट कार्ड का प्रयोग करते समय भी सावधानी बरतें। यदि एटीएम से रुपये निकालने जाएं तो किसी अंजान व्यक्ति की मदद न लें। कोई समस्या होने पर हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें