फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किस वजह से हुआ कैबिनेट मंत्री की कार का एक्सीडेंट, जांच में गंभीर चूक का खुलासा

Fri, 31 Oct 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के एक्सीडेंट की जांच में सुरक्षा में गंभीर चूक का खुलासा हुआ है। पता चला है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 52 पर जहां हादसा हुआ, वहां रोड कटिंग के बाद सुरक्षा बोर्ड नहीं लगे थे।
विज्ञापन
महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार ट्रक से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा तथा पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य की सरकारी गाड़ी से 24 अक्तूबर की देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने के कारण ट्रक टकराने के मामले की जांच में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यह खुलासा खुद सड़क निर्माण कार्य के सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में हुआ है, जो दुर्घटना के बाद उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार हाईवे निर्माण का कार्य कर रही एटलस कंपनी द्वारा किलोमीटर 52 पर रोड कटिंग का कार्य किया गया था। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जहां रोड कटिंग की गई थी, वहां लाइट, एयरो बोर्ड, सोलर ब्लिंकर आदि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग नहीं किया गया था, जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

सुरक्षा अधिकारी-प्रथम, यूपीपीडब्ल्यूडी-आगरा राधा मोहन द्विवेदी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सड़क पर ऐसी व्यवस्था न होने के कारण सड़क दुर्घटना होना स्वाभाविक है। उन्होंने तत्काल एटलस कंपनी के प्रबंधन एवं सुरक्षा टीम को मौके पर बुलाकर दुबारा निरीक्षण करने और तत्काल व्यवस्थित सुरक्षा कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर डाइवर्जन पर व्यवस्थित लाइट एवं सुरक्षा कार्य नहीं लगाया गया तो फिर सड़क दुर्घटनाएं होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें