फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सेंट एंड्रूज स्कूल की अनफिट बस सीज, फिटनेस की गई निरस्त; ड्राइवर का लाइसेंस भी किया सस्पेंड

Wed, 25 Mar 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्कूली वाहन जांच अभियान के दौरान सेंट एंड्रूज स्कूल की बस अनफिट मिलने पर सीज कर दी गई और चालक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। छात्रा की मौत के बाद चल रहे अभियान में अब तक 250 से अधिक अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभागीय परिवहन विभाग के स्कूली वाहन अभियान में सेंट एंड्रूज स्कूल की बस अनफिट मिली है। बस को सीज करने करने के साथ फिटनेस निरस्त और चालक का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। बीएसए को स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को पत्र लिखा गया है, तो प्राथमिकी दर्ज कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


एत्मादपुर क्षेत्र के आरबीएस पब्लिक स्कूल की बस का फर्श टूटा होने के कारण नौ वर्षीय छात्रा नैना की मौत हो गई थी। ऐसी स्थिति वाली एक और स्कूल बस एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने सोमवार को पकड़ी। आलोक कुमार ने बताया कि बस संख्या यूपी 83 एटी 2829 सेंट एंड्रूज स्कूल की है। इस बस में बैटरी रखने वाला स्थान खुला था, जिससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। यह विद्यालय प्रबंधक की लापरवाही है।

बस को सीज कर दिया गया है और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है। आरटीओ (प्रवर्तन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि बस चालक रंजीत का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अनफिट स्कूली वाहन में बच्चों को नहीं भेजें।
विज्ञापन


250 से अधिक स्कूली वाहन अनफिट
छात्रा नैना की मौत पर चार पीटीओ के खिलाफ शासन के स्तर से कार्रवाई की गई। इसके बाद संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों की तरफ से स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 250 से अधिक अनफिट स्कूली वाहन चिह्नित किए जा चुके हैं। इन सभी की फिटनेस समाप्त कर दी गई है। सड़क पर संचालन मिला तो सीज करने की कार्रवाई का दावा किया है। आरटीओ (प्रवर्तन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि अनफिट स्कूली वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें