फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को राशन किट के साथ मिलेगे एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कोविड 19 के दृष्टिगत लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर जिले में आ रहे हैं। प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेजते समय राशन किट के साथ एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कच्ची खाद्य सामग्री की राशन किट में 10 किलो गेहूं का आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो आलू, 2 किलो भुना चना, 2 किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम धनिया एवं एक लीटर सरसों/रिफाइड तेल की व्यवस्था की गई है। जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रवासी मजदूरों को दें।
प्रत्येक प्रवासी का विवरण राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट अथवा प्रवासी राहत मित्र एप पर प्रतिदिन अनिवार्य रूप से भरना सुनिश्चित करें। जिन प्रवासी श्रमिकों का बैंक खाता नहीं है, उनका बैंक खाता खंड विकास अधिकारी के माध्यम से खुलवाया जाए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि आर्थिक पैकेज के अंतर्गत अन्य प्रांतों से जनपद में आ रहे सभी प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड बनाकर उन्हें 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से तथा 1 किलो चना प्रति राशन कार्ड निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत सचिव मजदूरों के चिंहीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करके अद्यतन उपलब्ध करादें। कोई भी प्रवासी मजदूर भूखा न रहे। प्रवासी मजदूरों को सामुदायिक शौचालय निर्माण व मनरेगा कार्यों में लगाकर रोजगार से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें