फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः मजदूर का कच्चा घर ही बन गया उसकी चिता, रात में ही हुआ ये

Thu, 14 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
विज्ञापन
घर में लगी अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में कुरावली के गांव देवीनगर में मंगलवार रात को एक कच्चे मकान में लगी आग में मजदूर की जिंदा जल कर मौत हो गई। ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवीनगर निवासी रामजी लाल (45) मेहनत मजदूरी कर पत्नी व पांच बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला रते स्थित ससुराल में शादी कार्यक्रम था। 

पत्नी और पांचों बच्चे शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। रात को घर पर रामजी लाल और उसकी वृद्ध मां रामबेटी ही मौजूद थे। रात को खाना खाने के बाद मां-बेटे कमरों में सोने चले गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे रामजी के कमरे से आग की लपटें व धुआं निकलता देख रामबेटी जाग गईं और शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर आग काबू में नहीं आ सकी। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल के कर्मियों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

मगर तब तक रामजी लाल की जल कर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने वृद्ध मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। बुधवार सुबह एसडीएम शिवप्रताप ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें