सपा नेताओं को प्रताड़ित करने का है आरोप
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उन पर सपा नेताओं को प्रताड़ित करने का आरोप है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बुधवार को ही चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। चुनाव आयोग के आदेश के बाद सभी छह पुलिसकर्मियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
सपा नेताओं का आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे। वह भाजपा के पक्ष में इस तरह का व्यवहार कर रहे थे। सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव का कहना है कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जीतता हुआ देख भाजपा के इशारे पर पुलिस इस तरह का काम कर रही है। सपा नेताओं की शिकायत के बाद इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी।