फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय छात्रा की मौत का मामला: एसपी अजय शंकर राय पर गिरी गाज, जांच को एसआईटी गठित

Mon, 02 Dec 2019 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
एसपी अजय शंकर राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा के मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय पर गाज गिरी है। शासन ने उनका तबादला कर दिया है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर अजय शंकर राय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शामली के एसपी अजय कुमार को मैनपुरी का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं अजय शंकर राय को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। शासन की ओर से रविवार रात को उनके तबादला का आदेश जारी किया गया। 

उधर, छात्रा की मौत के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी छात्रा की मौत की जांच करेगी। वहीं प्रदेश सरकार सीबीआई जांच के लिए दोबारा रिमाइंडर भेजेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

भोगांव के नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बने पूजा घर में 16 सितंबर की सुबह कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। विद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन मामले को आत्महत्या बता रहा था, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। 

परिजनों ने सीबीआई जांच के लिए धरना दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने एसटीएफ जांच के आदेश दिए। परिजन जब इस पर नहीं माने तो प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। हालांकि अभी तक सीबीआई जांच की शुरुआत नहीं हुई है। 

मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय की प्रधानाचार्या, वार्डन, एक छात्र व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने दुष्कर्म की भी संभावना जताई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें