राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने किया जवाहर बाग का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा की आग में झुलसे मथुरा के जवाहर बाग की जल्द ही सूरत संवर सकती है। प्रदेश के उद्यान विभाग के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने रविवार को जवाहर बाग का निरीक्षण किया। वो करीब एक घंटे तक जवाहर बाग में रहे।
राज्यमंत्री ने कहा कि जवाहर बाग में अधिकारियों के विश्राम के लिए एक गेस्ट हाउस या फिर रेस्ट हाउस भी बनना चाहिए। इसके अलावा यहां पर मत्स्य पालन के उद्देश्य से तालाब भी बनने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्दश दिए।
शाम करीब 6.30 बजे उद्यान मंत्री जल निगम के अधिकारियों को लेकर जवाहर बाग पहुंचे। उनके द्वारा इंट्रेंस प्लाजा का बारीकी से निरीक्षण किया। वह सूर्य नमस्कार तक गए। मंत्री ने बड़े नक्शे पर 1593 लाख की इस योजना की जानकारी ली।