फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एससी चौकीदार को गोली मारने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में चार मई की सुबह जमीन के विवाद में स्कूल के चौकीदार जबर सिंह को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। सीओ करहल अजय सिंह चौहान की पैरवी पर एससी-एसटी कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के बाहर भी जाकर दबिश दे सकेगी।
विज्ञापन

मक्खनपुर निवासी जबर सिंह के बेटे सुनील कुमार ने केस दर्ज कराकर बताया था कि उनकी एक जमीन करहल-सिरसागंज मार्ग पर स्थित है, जिस पर सराफा मार्केट, नगला अजाई के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।
जमीन पर मिट्टी डाल रहे हैं, इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम और अन्य अधिकारियों से कई बार की, लेकिन कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार उर्फ बंटी, यदुवीर उर्फ यशवीर उर्फ केके और मनोज यादव ने चार मई की सुबह पिता जबर सिंह को गोली मार दी। गोली कंधे के पास हाथ में लगी थी। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की पुलिस एक माह से तलाश कर रही है। वे फरार चल रहे हैं।
कोर्ट में अर्जी देकर इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिए हैं। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। उप्र के बाहरी राज्यों में तलाश के लिए एक टीम का भी गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें