फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटीएम में 72.66 लाख रुपये सड़ रहे, नियमों की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की मैनपुरी शाखा का कचहरी रोड स्थित बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक की लापरवाही और कुप्रबंधन का आलम यह है कि उसके सभी नौ एटीएम वर्षों से बंद पड़े हैं, और इन मशीनों की करेंसी चेस्ट में 72.66 लाख रुपये की मोटी रकम धूल फांक रही है। लेकिन बैंक के अधिकारी और कर्मचारी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। यह स्थिति बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बैंक के 1,18,755 खाताधारकों को नकद निकासी के लिए अन्य बैंकों के एटीएम का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियमों को ताक पर रखकर एटीएम में बीमा राशि से कई गुना अधिक पैसा रखा गया है। मैनपुरी एटीएम में 14.89 लाख रुपये बंद हैं, जबकि इसकी बीमा राशि केवल 3 लाख रुपये है। इसी तरह, एटीएम वैन में 51,42,700 रुपये पड़े हैं, जिसकी बीमा राशि मात्र 10 लाख रुपये है। ऐसे में किसी भी अनहोनी की स्थिति में बैंक को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बैंक की वित्तीय स्थिति भी खराब
बैंक की वित्तीय स्थिति भी खराब है। जिला सहकारी बैंक ने समितियों को 50 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण बांटा है, जो अब वापस न होने की स्थिति में ''इन बैलेंस'' कर दिया गया है। यह दिखाता है कि बैंक का बड़ा हिस्सा फंसे हुए ऋणों में उलझा है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

21 दिसंबर 2022 को पांच एटीएम बंद करने का हुआ था प्रस्ताव पास
भोगांव, बेवर, किशनी, सहन और नवीगंज जैसे एटीएम को 21 दिसंबर 2022 को ही बंद करने का प्रस्ताव पारित हो चुका था, लेकिन फिर भी उनमें लाखों रुपये पड़े हुए हैं। कुरावली और औंछा एटीएम में भी 1 अप्रैल 2024 के बाद से कोई लेनदेन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अधिवक्ता द्वारा दाखिल शिकायत के बाद सामने आया प्रकरण
दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता चंचल दीक्षित द्वारा इस प्रकरण को एक शिकायत के माध्यम से उजागर किया गया है। चंचल दीक्षित का आरोप है कि यह लापरवाही सिर्फ पैसे की बर्बादी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का हनन भी है। जब बैंक अपने ही पैसों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा, तो वह अपने लाखों खाताधारकों की जमा पूंजी की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगा। इस मामले में तत्काल उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि सहकारी बैंक की विश्वसनीयता बहाल हो सके और जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहे। इस मामले में शिकायत की गई है। लेखा/सांख्यिकी अनुभाग में कार्यरत कनिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज कुमार की जवाबदेही शिकायत में तय की गई है।
विज्ञापन



एटीएम धनराशि
मैनपुरी एटीएम 14.89 लाख रुपये
एटीएम मोबाइल वैन 51,42,700 रुपये
कुरावली एटीएम 81,500 रुपये
भोगांव एटीएम 2000 रुपये
बेवर एटीएम 86,800 रुपये
किशनी एटीएम 2,32,500 रुपये
सहन एटीएम 11,300 रुपये
औंछा एटीएम 1,42,700 रुपये
नवीगंज एटीएम 79,500 रुपये


बयान
यह मामला संज्ञान में है। इसकी जांच के आदेश भी दिए हैं। प्रकरण में कार्रवाई चल रही है। शासन स्तर से भी वार्ता की जा रही है।
- नरेंद्र राठौर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें