फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं आतीं अड्डे पर बसें, बाईपास तक लगानी पड़ती दौड़

विज्ञापन
फोटो 15 करहल के रोडवेज बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
करहल। परिवहन निगम के करहल बस अड्डे पर बसें न जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बस पकड़ने के लिए यात्रियों को बाईपास जाना पड़ता है। निगम के अधिकारियों के निर्देश के बाद भी चालक-परिचालक बसों को अड्डे तक नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से क्षेत्रीय लोगों की सुविधा के लिए घिरोर चौराहा के पास बस अड्डा बनवाया गया था। बस अड्डे पर बसों के न आने से और देखरेख के अभाव में अब यह जर्जर होता जा रहा है। वहीं, यात्रियों को भी बस पकड़ने के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है जिससे उन्हें परेशानी होती है।
निगम के अधिकारियों की ओर से कई बार चालक-परिचालकों को बसों को स्टैंड पर ले जाने के निर्देश दिए जाते रहते हैं। इसके बावजूद बसें बाईपास से ही होकर गुजारी जा रही हैं। सर्दी के मौसम में सवारियों को बाईपास पहुंचकर बस पकड़ने में ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें