फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक घंटे देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
फोटो 22 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही कालिंदी एक्सप्रेस की लेटलतीफी शुरू हो गई है। लगातार चौथे दिन भी मंगलवार की रात ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। सर्दी में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्रयागराज से चलकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस एकमात्र ऐसी ट्रेन हैं, जिसका संचालन जिले से नियमित रूप से होता है। ट्रेन का जिले के भोगांव और मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव है। जिले से प्रतिदिन 150 से 200 यात्री दिल्ली के लिए ट्रेन से सवारी करते हैं। प्रयागराज से चलकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का भोगांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 11 बजे है, जबकि मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर 11:20 बजे है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ प्रयागराज से चलकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस देरी से पहुंचना शुरू हो गई है। मंगलवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस भोगांव स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर रात 12 बजे और मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय रात 11:20 के स्थान पर रात 12:17 बजे पहुंची। सर्द रात में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें