फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पांच मिनट बाद ही - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। किशनी के गांव हरीपुर कैथोली का यह परिवार आगरा में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था।मूलरूप से हरीपुर कैथोली गांव और हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, कन्नौज के दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) और आराध्या (11) कार में बैठी थी। दीपक कार चला रहे थे। दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्य चौहान का जन्मदिन मनाकर छिबरामऊ लौट रहा था। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास हाईवे पर बारिश के कारण हुए जलभराव का पानी बगल से गुजरे एक ट्रक के पहियों से उछलकर दीपक की कार के अगले शीशे पर गिरा। इससे दीपक की कार अनियंत्रित होकर हाईवे की कानपुर-दिल्ली लेन पर डिवाइडर को पार करते हुए जा पहुंची। उस लेन पर गर्डर से लदे एक ट्रोला से टकरा गई। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। बस 11 वर्षीय आराध्या बच गई। वह भी गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


पांच मिनट बाद उसी स्थान पर हुई दूसरी दुर्घटना
इस दुर्घटना के ठीक 5 मिनट बाद उसी जगह के पास एक पिकअप वैन पीछे से डीसीएम में घुस गई। इस हादसे में पिकअप का चालक एहसान गाड़ी में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी बेवर में भर्ती कराया गया। एहसान अपने भाई यशपाल के साथ बिहार जा रहा था।

दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन
हादसे के बाद जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब दो घंटे तक बंद रहा। इधर, घटना की सूचना पाते ही एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश, इंस्पेक्टर बेवर अनिल कुमार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारू किया गया।
विज्ञापन



सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायल आराध्या के इलाज की व्यवस्था की जाए।

पांच मौतों के बाद किया हाईवे से जल निकासी का इंतजाम
इस घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही भी उजागर हुई है। घटना की मुख्य वजह रोड हाईवे पर पानी भरना सामने आया। घटना के बाद एनएचएआई के अधिकारियों की नींद टूटी और मौके पर गए। जल निकासी के लिए डिवाइडर को काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें