फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 2.14 करोड़ से आकर्षक बनाया जाएगा भोगांव का रामलीला मैदान

विज्ञापन
रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार का मंत्रोच्चारण के साथ होता शिलान्यास। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा स्थित रामलीला मैदान को ऐतिहासिक धरोहर बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से 2.14 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने वेदमंत्रों के साथ रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार के लिए ईंट रखकर शिलान्यास किया।नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी और उनके प्रतिनिधि ने रामलीला मैदान के जीर्णोद्वार की घोषणा की थी। अब इस घोषणा पर काम भी शुरू कर दिया गया है। अध्यक्ष नगर पंचायत की मांग पर इस मैदान को धार्मिक रूप से विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने 2.14 करोड़ धनराशि नगर पंचायत को दी है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शिलान्यास करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में 175 साल से सजीव रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है। पर्यटन विभाग से मैदान की लगभग आठ फुट ऊंचाई की चाहर दिवारी बनवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त भव्य हाल, अत्याधुनिक लाइटें, शौचालय, चारों ओर बैठने के लिए सीटें और लोगों के रुकने के लिए विश्रामालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी, प्रतिनिधि आशीष तिवारी, अंकुर अग्निहोत्री, अरविंद तोमर, सच्चिदानंद तिवारी, केडी दुबे, प्रदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें