फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरसों के तेल के भाव में बढ़ोतरी, ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरसों तेल के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है। एक माह के अंदर सरसों के तेल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। सरसों के दाम में बढ़ोतरी के कारण तेल के दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन

तेल कारोबारी वैभव अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक माह में सरसों की बाजार में कम आवक और उसके दाम में वृद्धि के कारण सरसों तेल के दाम बढ़ गए है। एक माह पहले सरसों की कीमत 55 रुपये प्रति किलो थी, तब सरसों तेल 150 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। लेकिन एक माह के भीतर सरसों के दाम में बड़ा उछाल आया है। उन्होंने बताया कि अब बाजार में सरसों की कीमत 72 रुपये प्रति किलो हो गई है और सरसों तेल 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। तेल कारोबारियों का कहना है कि यदि सरसों के दाम कम न हुए तो आने वाले दिनों में तेल के दाम और बढ़ सकते हैं। सावन के साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐेसे में सरसों तेल के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें