फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपहरण वाले दिन ही की थी बच्ची की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव। फर्रुखाबाद से शुक्रवार सुबह अगवा की गई 8 वर्षीय बच्ची की गलत काम के बाद हत्या शुक्रवार को ही की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा है कि बच्ची की हत्या पोस्टमार्टम से पूर्व करीब 36 घंटे पहले की गई है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट कर सकेगी कि आरोपी ने बच्ची संग दुष्कर्म और उसकी हत्या भोगांव में की या फिर कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के नगला ओंझन के किसान की आठ साल की बेटी 3 जून को अपनी बुआ के घर मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला वाले में घूमने आई थी। शुक्रवार को सुबह वह अपनी बुआ की नातिन के साथ टंकी के आगे स्थित आम के बाग में आम खाने गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी। शनिवार सुबह बच्ची का शव भोगांव थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर स्थित एक खेत में मिला था।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के आरोपी की गिरफ्तारी में फर्रुखाबाद पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा है। एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस को फर्रुखाबाद पुलिस की मदद के लिए लगाया गया है। बच्ची की हत्या किस प्रकार की गई यह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा स्लाइड जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजी गई हैं। एफएसएल से रिपोर्ट आने पर ही यह पुष्टि होगी कि बच्ची के साथ गलत काम किया गया या नहीं, और उसकी विसरा जांच से पुष्टि होगी कि किस प्रकार उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें