फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा संस्थापक का आपत्तिजनक पोस्ट छापने पर सपाइयों ने पत्रिका की जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
फ़ोटो शहर के ईसन नदी चौराहे पर पत्रिका की प्रतियां जलाते सपा कार्यकर्ता। स्रोत सपा - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का एक पत्रिका द्वारा कवर पेज पर कार्टून पोस्टर जारी करने से सपाइयों में नाराजगी है। नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार की देर शाम शहर के ईसन नदी चौराहे पर पत्रिका की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है
विज्ञापन

शहर के ईशन नदी चौराहे पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में प्रतियां दहन किया गया। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का पत्रिका ने जो पोस्टर जारी किया गया है यह बहुत गलत है। समाजवादी पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगा । सभी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय कठेरिया, यूथ ब्रिगेड के जीशान अली, छात्र सभा के हरीश कुमार, शिवम यादव छोटे यादव शशांक, कपिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें