फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जरूरी सुविधाओं देने में प्रदेश में मैनपुरी दूसरा सबसे फिसड्डी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का कार्य कॉलेज संचालकों की लापरवाही से प्रभावित हो रहा है। आधारभूत सुविधाओं की जानकारी न देने वालों में प्रदेश में जनपद आगरा पहले तो मैनपुरी दूसरे स्थान पर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। जल्द जानकारी अपडेट न करने पर मान्यता प्रत्याहरण के लिए परिषद को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बुधवार को परिषद से जारी सूची के अनुसार आधारभूत सुविधाओं की जानकारी न देने वालों में जनपद आगरा पहले स्थान पर है। यहां 931 कॉलेजों में से 391 कॉलेजों ने आधारभूत सुविधाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य शुरू नहीं किया है। जबकि मैनपुरी लापरवाही करने वालों में दूसरे स्थान पर है। यहां 499 कॉलेजों में से 149 कॉलेजों ने आधारभूत सुविधाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए शासन के निर्देश पर केंद्र निर्धारण और छात्र आवंटन के कार्य के लिए जिले के सभी कॉलेजों से भौतिक व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 499 कॉलेजों में से 149 कॉलेज ऐसे हैं जिनकी ओर से आधारभूत सुविधाओं का विवरण भरना शुरू नहीं किया गया है। 310 कॉलेजों ने विवरण पूर्ण कर डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक को फॉरवर्ड कर दिया है। जबकि 40 कॉलेज ने डाटा फीड तो किया है, लेकिन उसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को फॉरवर्ड नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है कि जल्द आधारभूत सुविधाओं का विवरण अपडेट कर फॉरवर्ड करें।
-
बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 10 नवंबर तक अधारभूत सुविधाओं को अपलोड करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए थे। इसके बाद भी जिले के प्रधानाचार्य और प्रबंधक जानकारी देने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के 149 कॉलेजों ने बुधवार तक जानकारी दर्ज करने का कार्य शुरू नहीं किया था संबंधितों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें