फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महात्मा गांधी पर शिक्षक ने की अभद्र टिप्पणी, बीएसए ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक का वीडियो पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में शिक्षक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कविता के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर रहा था। संज्ञान लेने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तरौलिया पर तैनात सहायक अध्यापक शुभम तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी कविता के माध्यम से कर रहे हैं। यही नहीं उनके द्वारा लोगों से इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर किए जाने की भी अपील की गई। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की जानकारी बीएसए को मिली तो उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी करहल से जांच कर रिपोर्ट मांग ली।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी करहल उदयनरायण कटियार ने शनिवार को बीएसए को अपनी रिपोर्ट भेजते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय तरौलिया पर तैनात शिक्षक शुभम तिवारी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए दीपिका गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। बीएसए ने निलंबन अवधि में शिक्षक को बीआरसी करहल से संबद्ध किया है। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी घिरोर जमील अहमद को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।
-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की निंदा
वीडियो को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राष्ट्रपिता को लेकर इस प्रकार की बात कहना एक शिक्षक को शोभा नहीं देता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शिक्षक की टिप्पणी की निंदा करते हुए बीएसए से शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना था कि इस प्रकार के लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें