फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे जिले के स्काउट गाइड

Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो20कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड की बैठक में मौजूद स्काउट गाइड ​पदा​धिकारी
विज्ञापन
कासगंज। भारत स्काउट और गाइड के डायमंड नेशनल जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर से लखनऊ के वृंदावन गार्डन में होगा। इसमें जिले के 54 स्काउट गाइड हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शनिवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज प्रांगण में समीक्षा बैठक के दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे ने बताया कि स्काउट गाइड संस्था की राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी लखनऊ में आयोजित होनी है। इसमें देश के सभी प्रदेशों के स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद कासगंज से कुल 54 प्रतिभागी इस जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे। झंडा विधि, गांठें बांधने की तकनीक, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, नक्शा पढ़ने की विधि, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण, समूह खेल, देशभक्ति गीत, योगाभ्यास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा कार्यों से संबंधित गतिविधियां भी कराई जाएंगी। 10 दिन तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, मुनेश राजपूत, अभिषेक पांडे, श्रीपाल शाक्य, राम विरले, श्याम बाबू, जय प्रकाश, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें