फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकों की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर डीएम सख्त हो गए। उन्होंने एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक को योजना के यूआरएल की जानकारी न होने पर उनके विरुद्ध एक्सिस बैंक के उच्चाधिकारियों को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद कुछ बैंकर्स शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में ऋण वितरण में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 1700 के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न बैंकों में 1150 पत्रावलियां भेजी गईं। इनमें से केवल 298 पत्रावलियां स्वीकृत हुईं और मात्र 224 पर ही ऋण वितरित किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि बैंकों ने 535 पत्रावलियां निरस्त कर दीं, जबकि 578 पत्रावलियां अभी भी स्वीकृति के लिए लंबित हैं।
विज्ञापन

इधर, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 135 के लक्ष्य के सापेक्ष 87 पत्रावलियां भेजी गईं, जिनमें से 30 स्वीकृत हुईं और केवल 19 पर ऋण वितरित किया गया। इस योजना में भी बैंकों ने 51 पत्रावलियां निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन

डीएम ने विशेष तौर पर आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक द्वारा ऋण वितरण में घोर लापरवाही बरतने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एचडीएफसी. बैंक की 8 शाखाओं में मात्र 1 पत्रावली पर ही ऋण वितरित किया गया है, जबकि आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक द्वारा एक भी पत्रावली पर ऋण वितरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें