फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यहां कोई रोक-टोक नहीं, आओ बिना हेेलमेट के पेट्रोल ले जाओ

विज्ञापन
शहर के एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल भरवाने पहुंचे दोपहिया वाहन चालक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल व्यवस्था धड़ाम हो गई है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दोपहिया वाहन चालकों ने इस नियम का ठेंका दिखा दिया है।
विज्ञापन

इधर, पेट्रोल पंप स्वामी भी नियम की अनदेखी कर बिना हेलमेट पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को धड़ल्ले से पेट्रोल बेच रहे हैं। अधिकारी भी लापरवाही का चोला ओढ़े हुए हैं। वह भी चेकिंग नहीं कर रहे हैं। जबकि 26 जनवरी को यह नियम सीएम के आदेश पर बना था।
26 जनवरी से जिला प्रशासन ने जिले में पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल की व्यवस्था लागू कर दी थी। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का पालन करने का आदेश दिया था। सभी पंप संचालकों ने यहां नो हेलमेट-नो पेट्रोल व्यवस्था के संबंध में बैनर-होर्डिंग भी लगवाए। पंप संचालक दोपहिया वाहन चालकों से अब रोक-टोक नहीं कर रहे हैं। मैनपुरी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक घनश्याम दास गुप्ता का कहना है कि सभी से अपील है कि वह शासन के आदेश का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें