फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी से दिल्ली तक वातानुकूलित होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर से दिल्ली का सफर जल्द ही वातानुकूलित होने वाला है। डिपो के प्रस्ताव पर निगम की ओर वातानुकूलित बस मिलने के बाद उसका संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा। डिपो को करीब एक माह में एक एसी बस मिलने की उम्मीद है। वहीं, इटावा परिक्षेत्र में वातानुकूलित बसें पहुंचना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो के बेड़े में 70 साधारण बसें हैं। डिपो की ओर से करीब छह माह पहले निगम को प्रस्ताव भेजकर दो एसी बस की मांग की गई थी। लंबे समय बाद एक बार फिर शहरवासियों को एसी बस मिलने की उम्मीद जागी है।
डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो की ओर से प्रस्ताव निगम मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर दो एसी बसों की मांग की गई थी। निगम की ओर से डिपो को एक एसी बस की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इटावा परिक्षेत्र में एसी बस मिलना शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीद है कि करीब एक माह के भीतर डिपो के बेड़े में एक वातानुकूलित बस शामिल हो जाएगी। एसी बस का संचालन मैनपुरी शहर से दिल्ली के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें