फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 60 गांव और 40 मोहल्लों में आज नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
शहर के पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में मरम्मत कार्य करते कर्मी। - फोटो : निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र मंछना की परिवर्तक क्षमता वृद्धि कार्य के चलते बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस उपकेंद्र से पोषित जिले के 60 गांवों में बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा शहर के करहल रोड उपकेंद्र 33 केवी लाइन का नया ब्रेकर स्थापित किया जाएगा। इससे उपकेंद्र से पोषित शहर के 40 मोहल्लों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी द्वितीय मुन्नीलाल गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्र करहल रोड पर 33 केवी लाइन का नया ब्रेकर स्थापित किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल, कृष्णा नगर, चौहान नगर, मोहल्ला लोहाई, बजाजा बाजार, सीताराम मार्केट, मेहमूद नगर, मोहल्ला गाड़ीवान सहित करीब 40 मोहल्लों के 4 हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी सिविल लाइन ग्रामीण ऐंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजनेस प्लान के अंतर्गत उपकेंद्र मंछना पर स्थापित पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। उपकेंद्र पर 8 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी। क्षमता वृद्धि के कार्य के लिए क्षेत्र के नगला छोटे, चौहानपुर, हविलिया, धरमंगदपुर, मलूपुरा, मकरंदपुर, प्रहलादपुर, भांवत, कुबेरपुर, दलपुरा सहित करीब 60 गांव की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें