फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंबेडकर प्रतिमा हटाने के बाद प्रशासन ने की पैमाइश

विज्ञापन
किशनी के गांव नगरिया में पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनी। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा चितायन के मजरा नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा को हटाकर चबूतरा ध्वस्त करने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। बुधवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। पार्क की जगह पर हुए अतिक्रमण हटवाया। जिस जगह से प्रतिमा हटाई गई थी, वह जगह अंबेडकर पार्क की ही निकली। इससे प्रशासन की सामंजस्य की जगह जल्दबाजी में की गई कार्रवाई का खुलासा हुआ। सोमवार की रात एक बजे प्रशासन ने नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा को बुलडोजर से हटवाकर चबूतरे को ध्वस्त कर दिया था। मंगलवार को जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। विधायक ब्रजेश कठेरिया, बसपा मंडल प्रभारी दीपक पेंटर सहित सैकड़ों लोगों ने प्रशासन पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाया था। डीएम ने पार्क की जमीन को चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को तहसीलदार घासीराम, थानाध्यक्ष, कानूनगो अरविंद यादव, लेखपाल वीरेंद्र कुमार, संदीप यादव मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों से जमीन की पैमाइश कराई तो गाटा संख्या 1935 ढाई बीघा का सम्मिलित खाता पाया गया। गांव के हरीदास पुत्र छेदालाल, दीपू पुत्र रामदास, शिशुपाल पुत्र सालिगराम का अतिक्रमण पाया गया। प्रशासन ने मौके से अतिक्रमण हटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जमीन की पैमाइश होने के बाद ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पार्क की जमीन को सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी रूप से तार अथवा पिलर लगा सकते हैं। मौके पर मौजूद सत्यपाल पुत्र पातीराम के पैमाइश में व्यवधान डालने पर पुलिस थाने ले गई और शांतिभंग करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें