उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिववीर की मनोदशा क्या थी? एक दो नहीं बल्कि शिववीर अपने भाई के दोस्त के साथ पांच अपने परिवार और रिश्तेदारों को धारदार हथियार से काटता चला गया। खून देखकर भी उसके हाथ नहीं कांपे। हालांकि इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया, इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक इसे गंभीर घटना बता रहे हैं।