फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: नृशंस हत्याकांड से पहले शिववीर ने मनाया जश्न, डीजे पर खूब नाचा; फिर बेरहमी से काट दीं पांच गर्दनें

Sat, 24 Jun 2023 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 Mainpuri Crime News Today: मैनपुरी में हुए नृशंस हत्याकांड में बड़ा सवाल अब भी ये है कि आखिर शिववीर ने ये हत्याएं क्यों की। उसके दिमाग में क्या था। हालांकि घटना वाली रात शिववीर को देखने वाले लोगों ने बताया कि वो बहुत खुश था। डीजे पर जमकर डांस भी किया था। 
विज्ञापन
आरोपी शिववीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिववीर के बारे में हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है। बताया गया है कि शिववीर सनकी था। उसने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया, इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन बताया ये गया है कि  हत्याकांड से पहले शिववीर ने जश्न मनाया था। छोटे भाई की एक दिन पहले गई बरात में वो सभी से दूर-दूर था, लेकिन घर आने के बाद उसके तेवर बदल गए थे।
विज्ञापन


गांव गोकुलपुर अरसारा शिववीर के मझले भाई सोनू की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी के आगमन से खुशियों का माहौल था। देर रात घर के लोगों के साथ ही आए हुए रिश्तेदार डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। वहीं इस जश्न में शिववीर में शामिल था। बताया गया है कि शादी के दौरान वह सभी से दूर-दूर था, लेकिन घर आए मेहमान जब डीजे पर डांस कर रहे थे तो वो भी उनके साथ खूब नाचा।
 

शिववीर ने इसी धारदार हथियार से की हत्याएं - फोटो : अमर उजाला

क्या चल रही थी प्लानिंग

शिववीर द्वारा मनाए जा रहे इस जश्न के पीछे उसकी प्लानिंग क्या चल रही थी, इस बात  की भनक किसी को भी नहीं थी। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दिया। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बका से आंगन में लेटे भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया, भाई के दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद और छत पर सो रहे नवविवाहित भाई सोनू और उसकी नई नवेली दुल्हन सोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। शिववीर ने इस दौरान आंगन में सो रही अपनी पत्नी डौली और मामी पर भी हमला बोला। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर के पीछे जा कर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल

 

mainpuri murder - फोटो : अमर उजाला

पल-पल बदलता था व्यवहार

पांच लोगों की हत्या करने वाला शिववीर सनकी था।उसे अचानक गुस्सा आता था। वो कभी अपनी मां और पिता से लड़ जाता था, तो कभी पत्नी से ही झगड़ने लगता था, लेकिन घटना वाली रात वह सामान्य नजर आ रहा था। पड़ोस की एक  महिला ने बताया की शुक्रवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे, तब शिववीर खुश था और सभी रस्मों में शामिल हो रहा था।  डीजे पर उसने खुद भी जमकर डांस किया था। इसी दौरान उसने परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो उसने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri News: दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को गोली मारकर दी जान
 

mainpuri murder - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से नहीं थे अच्छे संबंध

बताया गया है कि शिववीर के अपनी पत्नी से भी अच्छे संबंध नहीं थे। उससे आए दिन झगड़ा होता रहता था। पिछले छह महीनों से उसने अपने निकटतम दोस्तों से भी दूरी बना ली थी। उनके नंबर को ब्लॉक कर दिया था। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को काट डाला, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें
 
विज्ञापन

मैनपुरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सिर पर हुआ था खून सवार 

परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले शिववीर के सिर पर खून सवार था, लेकिन वह गुस्से में पागल नहीं था। तीन साल की पुत्री को पड़ोस में और तीन माह के पुत्र को पास ही ताऊ के दरवाजे पर लिटा कर घर वापस आ गया था। घर में हुई हत्याओं को देख जब वृद्ध पिता सुभाष ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कमर से तमंचा निकाला और घर के पीछे भाग गया। बरगद के पेड़ के नीचे जाकर सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें