फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः पत्नी को मायके से बुलाने के लिए बेटी को जिंदा जलाया

Sat, 24 Feb 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा में एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके से बुलाने के लिए अपनी बेटी को जिंदा जला दिया। वह पत्नी के मायके से नहीं लौटने को लेकर क्षुब्ध था। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पत्नी और मायके वालों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची करीब 50 प्रतिशत तक झुलसी है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा निवासी सतेंद्र राठौर का आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता है। करीब तीन माह पूर्व पत्नी शकुंतला परेशान होकर पांच बच्चों के साथ मायके फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जिंदापुर चली गई थी। 

कई बार सतेंद्र ने उसे घर लाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने कहा कि जब तक आदतों में सुधार नहीं करते तब तक वह घर नहीं आएगी। तीन दिन पहले सतेंद्र ससुराल गया और पत्नी से घर चलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद 11 वर्षीय बेटी डॉली और आठ वर्षीय उपासना को साथ घर ले आया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात जब दोनों बच्चे सो रहे थे। तभी उपासना मां को याद कर रोने लगी। जब चुप कराया तो वह शांत नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर सतेंद्र ने बिना कुछ सोचे समझे पुत्री पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। आग में झुलस रही बच्ची बुरी तरह से चीखती रही, लेकिन बाप का दिल नहीं पसीजा। 

गंभीर रूप से जलने के बाद उपासना बेहोश हो गई। आस पड़ोसियों ने जानकारी होने के बाद मायके में रह रही शकुंतला को जानकारी दी। इसके बाद वह शनिवार दोपहर परिवारीजनों को लेकर घर पहुंची।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जली बच्ची को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाने में पति के विरुद्ध पुत्री की हत्या की कोशिश की तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रभारी एएसपी राकेश पांडेय ने बताया ह‌ि बच्ची को जलाने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें