फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: एटा में परीक्षा केंद्र पर एसटीएफ का छापा, सामूहिक नकल में रंगे हाथ पकड़े गए 9 सॉल्वर

Sat, 24 Feb 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को एटा के एसपीएल इंटर कालेज दौलतपुर परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। यहां नकल का जखीरा मिला और 9 लोग अन्य कमरे में उत्तर पुस्तिकाएं लिखते मिले। केंद्र व्यवस्थापक सहित 12 लोगों के विरुद्ध सकीट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही परीक्षा केंद्र डिबार करने की संस्तुति की है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी परीक्षा में नकल विहीन परीक्षाओं की पोल खुल गई। सख्ती के बाद भी लोग नकल करने से नहीं चूक रहे। शासन को हुई नकल की शिकायत पर पहुंची एसटीएफ ने शनिवार शाम की पाली में सदर तहसील क्षेत्र के एसपीएल इंटर कालेज पर छापा मारा। 

इस दौरान एक कमरे में 9 लोग कापियां लिखते मिले। केंद्र व्यवस्थापक सहित उक्त लोगों के विरुद्ध सकीट थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कार्रवाई की गई। देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, डीआईओएस एसपी यादव, डीएसओ उमेश मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
वहीं सचल दलों ने भी शाम की पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नौ नकलची पकड़े हैं। सामूहिक नकल में पकड़े गए जनता इंटर कालेज नगला गजपति पर फिर नकल का माहौल दिखाई दिया। यहा पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने तीन परीक्षार्थियों को नकल करते दबोचा। 

केंद्र व्यवस्थापक ने इनके विरुद्ध कार्रवाई की। लाला रामलढ़ैते स्कूल सराय अगहत पर दो नकलची पकड़े गए। नगला जऊ स्थित पुलिस शहीद इंटर कालेज केंद्र पर सचल दल प्रभारी डॉ सीएम वशिष्ठ ने एक नकलची के विरुद्ध कार्रवाई की। 

वहीं अलीगंज तहसील क्षेत्र के ही जनता इंटर कालेज नगला जऊ पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अलीगंज महेंद्र सिंह तॅंवर ने दो नकलचियों के विरुद्ध कार्रवाई की। वहीं जनता उमावि छछैना पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक एसके वर्मा ने एक नकलची के विरुद्ध कार्रवाई की।
विज्ञापन

एटा के जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि चपरई स्थित एक विद्यालय में 9 बाहरी लोग कॉपियां लिख रहे थे। कॉपियों को परीक्षा केन्द्र से बदले जाने की इरादा था। केन्द्र व्यवस्था की मिली भगत से यह कार्य हुआ है। 

केंद्र को डिबार कराने की संस्तुति की जा रही है। साथ ही केन्द्र व्यवस्था तथा बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य परीक्षा केन्द्रों पर दस छात्र नकल करते पकड़े गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें