फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा ने लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप, प्रशासन ने नकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप, प्रशासन ने नकारे-प्रशासन ने कहा प्रेक्षक की मौजूदगी में स्क्रूटिनी में सब कुछ मिला ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करहल उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान में सपा ने कई बूथों पर कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि बृहस्पतिवार को नवीन मंडी में हुई स्क्रूटिनी में ऐसा कुछ भी नहीं मिला।

20 नवंबर को करहल विधानसभा क्षेत्र के 444 बूथों पर मतदान हुआ था। मतदान के दौरान लगातार समाजवादी पार्टी द्वार एक्स पर कभी फर्जी मतदान तो कभी सपा के मतदाताओं को रोकने के आरोप लगाए जाते रहे। वहीं सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव की ओर से एक शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त से की गई थी। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथों पर कैप्चरिंग करने के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा घिरोर के नगला सिकरवार में भी बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

मतदान के बाद बृहस्पतिवार को प्रेक्षक की मौजूदगी में स्क्रूटिनी कराई गई। इसमें प्रशासन ने सब कुछ सही पाया। सपा के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बूथ कैप्चरिंग की गई, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


डीएम बोले स्क्रूटिनी में सब कुछ मिला ठीक
सपा की शिकायत के संबंध में जब डीएम अंजनी कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने सब कुछ ठीक होने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक की मौजूदगी में खुद सपा के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव ने कई बूथों की स्क्रूटिनी कराई, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी साबित नहीं हुई। नगला सिकरवार स्थित मतदेय स्थल पर गड़बड़ी की शिकायत के बारे में जानकारी होने से उन्होंने साफ इन्कार कर दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें