फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से की गई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवा। थाना क्षेत्र के गांव जैली निवासी एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की है। रुपये लेने के बाद फर्जी कागजात आदि भी दिए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जैली निवासी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वह रेलवे में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसके साथ सोनू उर्फ सुनहरी लाल निवासी नगला ठाकुरदास औंछा भी तैयारी कर रहा था। बातचीत के दौरान सोनू ने बताया कि फूफा सियाराम जाटव रेलवे भर्ती बोर्ड के सदस्य हैं। उसे दिल्ली ले जाकर उनसे मुलाकात भी कराई। इस दौरान उसे रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। 20 नवंबर 2021 को वैकेंसी की बात कहते हुए आधार कार्ड आदि दस्तावेज ले लिए गए। नौकरी के नाम पर 5.50 लाख रुपये की मांग की गई। उसने 24 नवंबर 2021 को तीन लाख रुपये नकद दे दिए। 26 दिसंबर 2022 को 40 हजार रुपये, 14 फरवरी 2023 को 20 हजार रुपये दिए। तीन मार्च को 47 हजार रुपये दिए। उसे एक नियुक्ति पत्र देते हुए कहा गया कि आठ माह की ट्रेनिंग के लिए पटना जाना होगा। इसके बाद 1.43 लाख रुपये भी ले लिए गए। इसके बाद सोनू ने फोन कर कहा कि किसी और की भी नौकरी लगवाना हो तो बताना। इसे बाद शैलेंद्र सिंह, सत्यवीर, रोहित, सौरभ, धीरेंद्र, अंकित ने नौकरी लगवाने के लिए रुपये दिए। रुपये सोनू के सहयोगी रोहित कुमार निवासी अपूर (किलाई) जिला फिरोजाबाद, ललित सिंह निवासी झूंसी प्रयागराज दिए गए। उसे व सभी लोगों को कुछ दिन बाद पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें