फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद को हराकर मैनपुरी ने जीता उदघाटन मैच

विज्ञापन
28एमएनपी-17-क्रिश्चियन मैदान में महाराजा तेज सिंह प्रतियोगिता का खेलकर उदघाटन करते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेज सिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में एमसीए मैनपुरी ने किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएम अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में 10 विकेट खोकर 149 रन बनाए। फिरोजाबाद की ओर से जुबैद ने सर्वाधिक 59, कामरान बिन्नी ने 24 और सार्थक यादव ने 17 रन बनाए। एमसीए मैनपुरी के गेंदबाज आशुतोष द्विवेदी व अंशू भदौरिया ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए मैनपुरी ने 25.5 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन बनाए। मैनपुरी की ओर चिराग राठौर ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 38 रन बनाए। अमित नागवंशी ने 31 और अमित यादव ने 26 रनों की पारी खेली। फिरोजाबाद की ओर से नीरज ने तीन विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैनपुरी के चिराग राठौर को प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने की। स्कोरिंग मोहित प्रकाश और कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की।
पूर्व में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय और उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा ने महाराजा तेजसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही एजी दास, रामप्रताप सिंह चौहान के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, प्रतियोगिता अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, दीपक दास, एसपीएस चौहान श्यामू, विनय भइया, घनश्याम दास गुप्ता, अजय कुमार यादव, बंटी ठाकुर, देवेश चतुर्वेदी, प्रवीन भंसाली, आलोक गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें