फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी : पेंसिल छीलने पर छात्रा को पीटने का आरोप, प्रबंधक के खिलाफ शिकायत

Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा को पेंसिल छीलने जैसी मामूली बात पर डंडे से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना के बाद छात्रा के माता-पिता ने प्रबंधक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को वह अपनी पेंसिल कटर से छील रही थी। आरोप है कि प्रबंधक ने पढ़ाई के समय को बर्बाद करने की बात कहते हुए डंडे से पीटा। छात्रा के अनुसार उसकी एक पेंसिल खो गई थी, इसलिए वह दूसरी छील रही थी। पिटाई में उसका हाथ सूज गया है।
आरोप है कि 29 जुलाई को छुट्टी के बाद वह बुधवार को स्कूल गई, तो प्रबंधक ने कथित तौर पर उसे धमकी दी कि हाथ ठीक होने पर वह उसे फिर से पीटेंगे। इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि उन्हें प्रबंधक द्वारा छात्रा को पीटने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें