फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की बाढ़ में फंसा करोड़ों रुपये का माल, बाजार पर पड़ सकता है असर

Mon, 29 Jul 2019 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बाढ़ - फोटो : PTI
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बाढ़ ने अब ट्रांसपोर्टर्स को मुश्किल में डाल दिया है। आगरा के 80-90 ट्रक फंसे हुए हैं। एक पखवाड़े में मुंबई के इंडस्ट्रियल एरिया वासी और कल्याण में लोडिंग 10 फीसदी रह गई है। इसका असर आगरा से आने जाने वाले माल की आवक पर पड़ना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र की मंडियों से आने वाले फल व प्याज की आवक कम हुई है तो आगरा से परचून, कपड़ा जूता, मशीनरी, ग्लास वेयर की बुकिंग कम हो गई हैं। इसका असर अब बाजार में भी जल्द दिखाई देने लगेगा। 

महाराष्ट्र में एक पखवाड़े से लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। इनमें मुंबई और उसके उपनगर ही नहीं पुणे, नासिक समेत कई शहर प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण आगरा से माल को लोड करके पहुंचे ट्रक भी वहां फंस गए हैं। जो ट्रक माल लेकर पहुंच भी रहे हैं, वो कई सौ किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर पहुंच पा रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में आगरा में नासिक से आने वाली प्याज, केला, अनार की आवक कम हो गई है। वासी (मुंबई) की मंडी से आने वाला कच्चा माल, फल आदि कम आ रहा है। आगरा से महाराष्ट्र में जूता, कपड़ा, परचून, मशीनरी, ग्लास वेयर और आलू भेजा जाता है। वहां से बुकिंग बंद होने के कारण आगरा से भी माल की बुकिंग व्यापारी नहीं करा रहे हैं। कुछ माल बिहार भी भेजा जाता है, वहां भी हालात ठीक नहीं हैं। 

महाराष्ट्र से आने वाला माल
- फल (अनार, सेब, केला)
- सब्जी (नासिक का प्याज)
- इलेक्ट्रिक उत्पाद

आगरा से जाने वाला माल
- परचून, कपड़ा, जूता, मशीनरी, ग्लास वेयर

इन स्थानों से जाते हैं ट्रक
हींग की मंड़ी, जाटनी का बाग, ट्रांसपोर्ट नगर, फ्रीगंज, सेक्सरिया रोड, यमुना किनारा, हाथरस रोड। 
विज्ञापन

कारोबारियों का ये है कहना

आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि आगरा से महाराष्ट्र भेजे जाने वाले ट्रकों की लोडिंग इक्का दुक्का हो पा रही है। आगरा के ट्रक फंसे हुए हैं। वहां का व्यापारी डिमांड नहीं भेज पा रहा है तो आगरा से भी माल की सप्लाई नहीं भेजी जा रही है।

ट्रांसपोर्ट चैंबर के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आगरा से महाराष्ट्र से काफी कच्चा माल फल, सब्जियां आती हैं। यहां से भी बड़ी मात्रा में माल जाता है, लेकिन 15 दिन के भीतर तस्वीर बदल गई है। इसका असर यहां के व्यापार पर भी पड़ा है। 

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन और बकरीद के त्योहार करीब हैं। उस हिसाब से तेजी नहीं आई है। इससे बाजार पर भी असर पड़ेगा, लेकिन अभी आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें