महाशिवरात्रि के लिए सोंरों में कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी सोरों में अब बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे हैं। महाशिवरात्रि भले ही 11 मार्च की है लेकिन सोरों के लहराघाट तक भोले के भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं दुकानदारों ने भी कांवड़ सजाने में काम आने वाला सामान लगाना शुरू कर दिया है।
लहराघाट पर कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के शिवभक्तों ने तीर्थनगरी से कांवड़ की साज सज्जा का सामान खरीदा और लहराघाट पर कांवड़ सजाकर गंगाजल भरा। उसके बाद भोले के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
इस वर्ष शिव-सिद्ध योग में मनेगा महाशिवरात्रि का पर्व, ऐसे करें भगवान भोले की आराधना
लहराघाट से गंगाजली लेकर महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने वाले भक्त पहुंचने लगे हैं। जिन भक्तों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय लगता है वह अपनी कांवड़ सजाने के लिए तीर्थनगरी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। अभी यहां हर साल की तरह मध्यप्रदेश के शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, करौली, बालाजी, महुआ सहित विभिन्न जिलों से श्रद्घालु पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचकर कांवड़िए पुरोहितों से पूजा-पाठ कराकर विधि विधान से कांवड़ में में जल भरवाते हैं।