आगरा की किरावली तहसील के गांव सीकरी चार हिस्सा में मार्च महीने में खनन करने वाले प्रतिबंधित क्षेत्र में बुल्डोजर से पहाड़ी को खोद ले गए हैं। इंद्रधनुष सोसाइटी ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। पूर्व में हुई शिकायत पर तहसीलदार किरावली ने खनन अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।
इंद्रधनुष सोसाइटी के संजय सिंह चाहर, सोबरन सिंह चाहर ने शिकायतीपत्र में लिखा है कि सीकरी चार हिस्सा में करीब 1.5 किमी लंबी पर्वत की श्रेणी है। मात्र 100 मीटर पर शिव मंदिर और रॉक पेंटिग्स बनी हुई हैं। जिनके संरक्षण का कार्य चल रहा है। फतेहपुर सीकरी में कोर्ट ने खनन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद उप जिलाधिकारी किरावली ने सितंबर 2024 में पहाड़ से लगे मिटटी उठाने की अनुमति दे दी। जिसकी आड़ में पहाड़ भी खोद डाला गया। मंगलवार को किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। बताया कि मामले की शिकायत डीएम से करेंगे।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही