फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की बैटरी चोरी, पांच दिन से रुकी बड़े नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पोक लेन मशीन की बैटरी चोरी हो जाने के कारण मंटोला, महावीर नाला, काजीपाड़ा, फ्रीगंज, शाही कैनाल समेत बड़े नालों की सफाई का काम पांच दिन से ठप पड़ा हुआ है। आगरा किला के सामने मंटोला नाले पर चार मई को पोकलेन मशीन ने सिल्ट और चमड़े की कतरनें निकाली थीं। इसके बाद रात में मशीन की बैटरी चोरी हो गई। पांच मई से यह फ्रीगंज में खड़ी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने 15 जून से पहले जिले के सभी नालों की सफाई की दावा किया है। मंटोला, महावीर नाला, काजीपाड़ा, फ्रीगंज, शाही कैनाल आदि बड़े नालों से 91 नाले और 325 छोटे नाले जुड़े हुए हैं। बड़े नालों की सफाई न होने पर छोटे नालों की सिल्ट भी नहीं निकल सकेगी। पार्षदों ने नाला सफाई के पीक टाइम में काम ठप होने पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त से शिकायत की है।
पार्षद रवि बिहारी माथुर ने आरोप लगाया है कि आगरा किले के अमर सिंह गेट के सामने मंटोला नाले में केवल एक दिन काम करने के बाद बृहस्पतिवार से पोकलेन मशीन फ्रीगंज में खड़ी कर दी गई। तब से अब तक पांच दिन कोई काम नहीं हुआ, पर पोकलेन मशीन के नाम पर डीजल जारी कर दिया गया। पोकलेन मशीन को हर दिन 65 लीटर डीजल नालों की सफाई के लिए मिलता है। मशीन को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को डीजल जारी किया गया। एक पोकलेन में 130 लीटर डीजल की गड़बड़ी की गई।
विज्ञापन

पांच दिन से नालों की सफाई रुकी हुई है। जब तक बड़े नाले साफ नहीं होते, छोटे नालों का बहाव नहीं बढ़ेगा। जब मशीनें काम नहीं कर रहीं तो उन्हें डीजल क्यों दिया जा रहा है। यह बड़ा घोटाला है, इसकी जांच नगर आयुक्त को करानी चाहिए। मैं बजट सदन में इसकी मांग करुंगा। - रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपलमंडी
मंटोला सबसे बड़ा नाला है, पर आगरा किले के सामने एक जगह सिल्ट का ढेर लगाकर नाला सफाई का दावा किया गया। मंटोला में सैकड़ों ट्रक सिल्ट, कचरा जब तक नहीं निकलता, तब तक इससे जुड़े नाले साफ ही नहीं हो पाएंगे। - राकेश जैन, पार्षद, मोतीगंज
नाले में 10 से 15 फुट तक सिल्ट जमा है जो ठोस हो चुकी है। तलीझाड़ सफाई नहीं हुई तो बाजारों में पानी भर जाएगा। अब केवल एक महीना बाकी है। अगर ऐसे ढिलाई बरती तो व्यापारियों की दुकानों में जलभराव से करोड़ों का नुकसान हो जाएगा। - रमन लाल गोयल, मोतीगंज
मुझे पार्षदों ने शिकायत की है। जेडएसओ का कहना है कि पोकलेन मशीन की बैटरी चोरी हो जाने से नाला सफाई का काम बंद पड़ा है। इसकी एफआईआर कराई जानी है। डीजल के मामले की पड़ताल कराऊंगा। - सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें