फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंफड़ों में संक्रमण के फिर बढ़े मरीज, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में फेफड़ों में संक्रमण के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को एक किशोर सहित दो मरीजों की फेफड़ों में संक्रमण से मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की रविवार को ओपीडी सेवा बंद थी। इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 19 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के 12 वर्षीय पुत्र हर्ष को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत हो गई थी। परिजन उसका उपचार एक निजी डॉक्टर से करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा बेवर निवासी शैलेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह को पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार को उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
----
हार्टअटैक से युवक की मौत
फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी श्याम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार को रविवार को हार्टअटैक पड़ा। जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव में निवास कर रही उसकी बहन ने उसे उपचार के लिए मैनपुरी लाने की सलाह परिजनों को दी। परिजन जब तक उसे लेकर मैनपुरी पहुंचते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

----
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 19 मरीज भर्ती कराए गए हैं। तीन मरीज मृत अवस्था में लाए गए। इनके परिजनों के अनुसार दो को फेफड़ों में संक्रमण था जबकि एक को हार्टअटैक पड़ने की जानकारी दी गई है। - डॉ. पीके दुबे, प्रभारी ईएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें