फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बस की चपेट में आने से लखनऊ के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 35वें किलोमीटर पर रविवार की रात फतेहाबाद क्षेत्र में बस की चपेट में आने से लखनऊ के युवक अचिन्य शर्मा (35) की मौत हो गई। वह नई दिल्ली से हरदोई कार से जा रहा था। घुमंतू गाय से टकराकर कार क्षतिग्रस्त होने पर वह उतरा था।
विज्ञापन

फतेहाबाद थाने के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक कार चालक जितेंद्र सिंह निवासी कुतुब विहार, नई दिल्ली ने बताया कि कार में विकास नगर, लखनऊ निवासी अचिन्य शर्मा और संदीप सक्सेना बैठे थे।
एक्सप्रेसवे के 35वें किलोमीटर पर उनकी कार एक गाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर तीनों लोग उतरकर कार देखने लगे। तभी जयपुर से मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे अचिन्य, जितेंद्र और संदीप घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने तीनों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अचिन्य शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें