फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भोगांव को हराकर एलएस कॉलेज क्लब बना विजेता

Sun, 02 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी कप के साथ जश्न मनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। गांव परसादपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भोगांव क्लब को हराकर एलएस कॉलेज क्लब की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। पॉपी कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले की शुरुआत ग्राम प्रधान विनय शुक्ला ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर की। एलएस कॉलेज क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 200 रन बनाए। टीम की ओर से पॉपी ने सर्वाधिक 56 रन, अब्दुल ने 53, चंदन ने 30, विकास ने 25 रन और विवेक ने 20 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भोगांव क्रिकेट क्लब की टीम के सभी बल्लेबाज महज 93 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। टीम की ओर ने ऋषभ ने 23, प्रबल ने 22 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन पर पॉपी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता बनी एलएस कॉलेज क्लब ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा किया। मैच में आंखों देखा हाल गौरव श्रीवास्तव और भूप सिंह राजपूत ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें