फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Shortage Crisis: गैस संकट ने लौटाया पुराना दौर, गोबर के कंडों से जल रहा घर का चूल्हा; अन्य काम भी हो रहे

Fri, 13 Mar 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण कई परिवार पुराने तरीकों की ओर लौटने को मजबूर हो गए हैं। गैस न मिलने पर लोग गोबर के कंडों और लकड़ी से चूल्हा जलाकर खाना बनाने और अन्य काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
गोबर के कंडे ले जाता युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सिलिंडर बुकिंग और सप्लाई में दिक्कत के चलते कई परिवार अब पुराने तरीकों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। खंदारी रोड स्थित आजाद नगर गली नंबर 3 में रहने वाले तरुण कुमार भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं और अब घर का चूल्हा गोबर के कंडों से जलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 

तरुण कुमार ने बताया कि उनके परिवार में छह सदस्य हैं और काफी समय से घरेलू गैस सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है। परिवार का खाना बनाने के लिए उन्हें गोबर के कंडे लाने पड़ रहे हैं, ताकि घर का गुजारा चल सके। उन्होंने बताया कि उनके घर में मिट्टी के कुल्हड़ बनाने का काम भी होता है। कुल्हड़ों को पकाने के लिए भी आग की जरूरत पड़ती है, इसलिए गोबर के कंडे इस काम में भी इस्तेमाल हो रहे हैं। गैस न मिलने की स्थिति में एक ही आग से दो काम किए जा रहे हैं। एक तरफ परिवार का खाना बन रहा है और दूसरी तरफ कुल्हड़ भी पकाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

तरुण कुमार के मुताबिक पहले गोबर के कंडे सस्ते मिल जाते थे और एक रुपये में दो कंडे मिल जाते थे, लेकिन गैस संकट बढ़ने के बाद कंडों की कीमत भी बढ़ गई है। अब एक कंडा एक रुपये में मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने करीब 450 रुपये में लगभग 450 रुपये कंडे खरीदकर घर में रखे हैं, ताकि कुछ दिन तक चूल्हा और काम दोनों चल सकें। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की कमी के चलते कई लोग अब अपने स्तर पर इंतजाम कर रहे हैं। कोई लकड़ी तो कोई गोबर के कंडों का सहारा लेकर खाना बना रहा है। गैस संकट ने शहर के कई परिवारों को फिर से पारंपरिक चूल्हे की ओर लौटने पर मजबूर कर दिया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें