ये है मामला
युवती ने बताया कि गांव के ही युवक से उसकी नजदीकी बढ़ गई। दोनों एक दूसरे से छिपकर मिलने लगे। समुदाय विशेष के युवक से नजदीकी होने की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर युवती और युवक दोनों एक साथ दो दिन पूर्व गांव से निकल आए। बुधवार की रात नगर के एक होटल में दोनों ने रात गुजारी। युवती को वापस घर जाने में डर लग रहा था, वहीं युवक लव जिहाद का मामला होता देख भयभीत था। युवती के अनुसार इसलिए दोनों ने एक साथ नहर में कूदकर जान देने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने
युवती को सुरक्षित निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक-युवती एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुल पर पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। दोनों को नहर में कूदते देख वहां मौजूद भूड़ा गांव का तैराक कूद गया और उसने युवती को तो बचा लिया, लेकिन युवक को नहीं बचा सका। युवती ने पुलिस को अपना नाम पता बताया। युवती ने बताया कि उसके गांव के ही एक इमरान नाम के युवक से नजदीकी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि युवक-युवती नहर में कूद गए थे। युवती को निकाल लिया है, जबकि युवक की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत