फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनूनी इश्क: प्यार में समाज की दीवार, बाहों में बाहें डाल प्रेमी जोड़े ने लगाया मौत को गले, शव देख फैली दहशत

Fri, 22 Sep 2023 11:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिए है। जिन्हें पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। इस घटना की सूचना पर गांव के और आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
मृतक उपदेश (फाइल फोटो) और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडूडवारा थाना क्षेत्र के गांव मंगदपुर में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही परिवारों में घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया।

विज्ञापन

बताया गया कि प्रेमी युवक उपदेश (19) पुत्र सूरजपाल यादव और प्रेमिका राधा (18 वर्ष) पुत्री राकेश यादव ने गांव में बंबा के पुल के मंदिर के पास शहतूत के पेड़ पर फंदा लगाकर प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। उपदेश इंटर के बाद आईटीआई का छात्र था और गंजडुंडवारा में कम्प्यूटर की शिक्षा ले रहा था। राधा अनपढ़ थी। दोनों के घर आपस में 500 मीटर की दूरी पर थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने दोनों शव पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिए है। जिन्हें पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। इस घटना की सूचना पर गांव के और आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

प्रेमी युगल एक ही जाति के थे। लोगों में प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की चर्चा है। कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया की दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें