ये है मामला
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि 13 सितंबर की शाम पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे। घर में केवल उसके ससुर मौजूद थे। शाम के समय वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी, तभी ससुर ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक ससुर का ये रूप देख कर वह भयभीत हो गई। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो ससुर ने उसकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें - नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ
जेठानी को भी नहीं छोड़ा
पीड़िता ने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर आईं जेठानी पर भी ससुर टूट पड़ा और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने ससुर से खुद को बचाया और घर से भाग निकलीं। इसके बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। बाद में पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि इस घटना के बाद आरोपी ससुर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - Agra News: फतेहपुर सीकरी स्मारक में लकड़ी की रेलिंग के साथ गिरी महिला पर्यटक, उपचार के दौरान मौत