शादी से पहले युवती से नजदीकियां बढ़ाकर आरोपी युवक ने उसकी अश्लील फोटो खींच लिए। अब वो उसकी शादीशुदी जिंदगी में खलल डाल रहा है। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था, जब बात नहीं मानने पर पति के मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो भेजे, फिर वो किया जिससे पूरा परिवार शर्मसार हो रहा है।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवती से दोस्ती की और उसको झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके चाचा को हिरासत में लिया है।
मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का है। युवती की दोस्ती तरामई निवासी एक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान युवक ने युवती को झांसा देकर उससे संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। कुछ महीनों बाद युवती की शादी हो गई। शादी के बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती द्वारा मना करने पर उसने अश्लील फोटो को उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया।
फिर भी महिला उसके जाल में नहीं फंसी तो इतना ही नहीं उसने उसके अन्य परिचित युवकों के पास भी फोटो भेज दीं। जिससे युवती काफी आहत हुई। उसने परिजन के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक राहुल निवासी तरामई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके चाचा को हिरासत में लिया गया है।